फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 17 Jul 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर जिला पुलिस सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार की रात भोटिया पड़ाव चौकी  पुलिस ने एक चरस तस्कर को धर दबोचा है।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने एक किलो चरस बरामद हुई है। पूछताछ से पता चला कि तस्कर अल्मोड़ा से चरस की खेप लेकर अलीगढ़ ले जा रहा था।

एसएसपी सेंथिल अबुदई ने शहर में चरस और अफीम की आ रही खेप को पकड़ने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। जिला पुलिस तस्करों और विक्रेताओं को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है।

सक्रियता का ही परिणाम रहा कि भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने पहाड़ से आ रही चरस की खेप को पकड़ लिया। चरस के साथ पकड़े गए तस्कर ने स्वीकार किया कि वह पहले भी एक बार चरस के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन


 गिरफ्तार तस्कर से पुलिस उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर  रही है। देर रात तक सीओ और कोतवाल से तस्कर यही कहता रहा कि उसके साथ अन्य लोग शामिल नहीं हैं लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस अब शहर में चरस की सप्लाई करने वालों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें