लालकुआं (नैनीताल)। इमलीघाट उप खनिज निकासी गेट पर दो गुटों में हुई मारपीट और गोलाबारी की घटना में शामिल दो नामजद आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल वीसी पंत के मुताबिक पुलिस टीम ने नगला तिराहे के निकट भागने की फिराक में हाइवे पर खड़े मारपीट के आरोपी गोविंद रौतेला को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल वीसी पंत और सीओ महेशानंद गैरोला आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
लालकुआं (नैनीताल)। इमलीघाट उप खनिज निकासी गेट में अराजकता और वर्चस्व की जंग को देखते हुए वन विभाग और निगम कर्मियों ने वहां ड्यूटी करने से इंकार कर दिया है। इसके चलते अब विभाग ने गेट को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है।
इस मामले में तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते और वन विकास निगम के डीएलएम महेश शर्मा ने कहा कि रोजाना होने वाली आपराधिक घटनाओं से निजात पाने के लिए इमलीघाट गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के लिए अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है।