फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शौच का बहाना बनाकर पॉक्सो एक्ट का आरोपी अस्पताल से फरार

Fri, 23 Oct 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाल संप्रेक्षण गृह में बंद दुष्कर्म का अरोपी बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। इसकी सूचना सुधार गृह की गारद ने तुरंत पुलिस को दी। आरोपी को आखिरी बार बनभूलपुरा क्षेत्र में देखे जाने की बात सामने आई है। कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र की ही रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने एक माह पहले गिरफ्तार किया था। जुवेनाइल कोर्ट के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
22 अक्तूबर को आरोपी ने तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद बाल सुधार गृह की गारद के साथ उसे स्वास्थ्य जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया था। दोपहर करीब एक बजे आरोपी ने शौचालय जाने का बहाना बनाया। इसके बाद गारद की नजर से बचते हुए वह खिड़की कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सर्विलांस टीम खंगाल रही है। - हरबंस सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें