फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएमएस ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से जानीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पीएमएस ने बीडी पांडे अस्पताल के वार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल में हो रही दिक्कतों और सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बीडी पांडे अस्पताल में पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने नर्सिंग स्टाफ के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों से अस्पताल में हो रही असुविधाओं व अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों की दी जा रही दवा के बारे में जाना। साथ ही अस्पताल से मिल रहे खाने की खुद खाकर जांच की। उन्होंने डॉक्टरों व स्टाफ से मरीजों को बेहतर उपचार व सुविधा देने के निर्देश दिए। डॉ. टम्टा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन सभी मरीजों से बात कर अस्पताल की दिक्कतों के बारे में पूछकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें