गरमपानी(नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह हल्द्वानी से रानीखेत की तरफ जा रहा रसोई गैस से भरा ट्रक कनवाड़ी के पास खराब हो गया। ट्रक के सड़क में खराब होने से दिन भर सड़क में जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर एक तरफा वाहनों की आवाजाही होने से अल्मोड़ा और रानीखेत की तरफ आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम ट्रक को सही करने के बाद सड़क पर यातायात नियमित सुचारू हुआ। संवाद