फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का आया फोन, लोग चकराए

Thu, 12 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी विदेश के दौर पर हैं, पर जब उनका फोन अचानक लोगों तक पहुंचा तो कई लोग चकराए गए। 750009525 नंबर से आए फोन के जरिए मोदी ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में लोगों को जानकारी दी। यह फोन ‘वन वे’ था, जब लोगों ने इस नंबर पर कॉल बैक की तो फोन व्यस्त मिला।
विज्ञापन


मोदी आकाशवाणी के जरिए लोगों से दिल की बात कर चुके हैं। टीवी के जरिए भी वह जनता तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। इस बार लोगों से सीधे कनेक्ट होने के लिए मोबाइल फोन का सहारा लिया है। लोगों के पास मोदी का फोन आया उसमें उन्होंने भ्रष्टाचार दूर करने के लिए किए गए प्रयासों के अलावा जन धन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी के इस फोन से लोग चकरा गए। वह विदेश के दौरे पर हैं, जबकि उनका फोन पहुंच रहा है। लोगों के बीच इस पर खूब चर्चा हुई। लोगों ने रिश्तेदार, दोस्तों आदि को फोन मिलाए और पूछा, पीएम मोदी का फोन तो नहीं आया...।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें