फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्लाईवुड कंपनी के अकाउंटेंट की मौत, पीरूमदारा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा चौकी के पास पीरूमदारा निवासी स्कूटी सवार अकाउंटेंट को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल अकाउंटेंट की मौत हो गई।
विज्ञापन

नॉर्दन प्लाईवुड कंपनी के अकाउंटेंट सुरेश चंद चौहान काशीपुर से अपनी स्कूटी से रामनगर की ओर आ रहे थे। पीरूमदारा चौकी से करीब 300 मीटर दूर उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें सुरेश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में अकाउंटेंट की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें