फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एफआईआर पर रोक लगाने की याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार की अदालत ने निर्वाचन संबंधी पहचान के दुरुपयोग मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर रोक लगाने की बनभूलपुरा पुलिस की मांग खारिज कर दी है। मामले की सुनवाई अब सात दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

यह मामला बनभूलपुरा के इंदिरानगर निवासी इकराम अली की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पहचान का दुरुपयोग कर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म-7 के माध्यम से 28 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन किया। शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, हल्द्वानी ने छह अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए थे। बनभूलपुरा पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर प्राथमिकी पर अंतरिम रोक की मांग की थी। मामले में सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार की अदालत ने पुलिस की स्थगन याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें