फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं में 4012 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

विज्ञापन
भीमताल विकास भवन में पौधरोपण करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं में इस सीजन में 4012 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए पौधे उगाने और प्लांट की जोताई आदि का कार्य पूरा कर लिया है। इसके अलावा सेना के ईको टास्क फोर्स को 800 हेक्टेयर में पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन



वन विभाग के अनुसार कुमाऊं के सभी वन प्रभागों में पौधरोपण के लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। प्लान के अनुसार जंगलों में मिश्रित प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। इनमें प्रकाष्ठ, चारा, जलौनी लकड़ी, फलदार और स्थानीय प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इससे जंगली जानवरों को चारे के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लकड़ी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। इधर, हरेला पर भी वन विभाग अलग से सभी वन प्रभागों में पौधरोपण करा रहा है। वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि पौधरोपण का लक्ष्य और तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 31 जुलाई तक पौधराेपण अभियान चलेगा।

भीमताल विकास भवन में पौधरोपण करते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें