फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पीटीएम, शहर में जाम 

Sun, 15 May 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) से पूरा शहर जाम में फंस गया। रविवार से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां हो रही हैं इसके चलते अधिकांश स्कूलों में शनिवार को ही पीटीएम थी।  जिसके चलते स्कूलों के आसपास अभिभावक के वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। स्कूलों के आसपास एक किमी के दायरे तक वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह न मिलने पर लोगों ने बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क कर दिया। इससे कई स्थानों पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


रविवार से शहर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। जिसके चलते शनिवार को अधिकांश अभिभावक बच्चों संग पेरेंट्स टीचर मीटिंग में पहुंचे। नैनीताल रोड पर स्थित स्कूलों के आसपास एक किमी दायरे तक दुपहिया व चौपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली।

कुछ लोग एक से डेढ़ किमी पैदल सफर तय कर मीटिंग में पहुंचे तो कुछ अभिभावकों ने सड़क घेर कर अपने वाहन पार्क कर दिये।  जिससे राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। नैनीताल रोड के साथ ही अन्य सड़कें भी मीटिंग के जाम से जूझती रही। अभिभावकों की मानें तो रविवार से छुट्टियां होने के कारण बच्चों के होमवर्क आदि की जानकारी के लिए उनका स्कूल पहुंचना आवश्यक था। 
विज्ञापन


कई अभिभावक टेंपो से भी स्कूल पहुंचे। कुछ लोगों ने वापस जाने के लिए टेंपो को स्कूल के बाहर ही खड़ा करवा दिया जिससे भी जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। आते जाते सवारी ढोने वाले टेंपो भी सवारी बैठाने के लिए वहां जमा रहे। भीड़ का लाभ लेने के लिए कई आइसक्रीम वालों ने भी ठेलों को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें