फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं छोड़ा जाएगा भीमताल झील से पानी 

Sun, 15 May 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। हर साल 15 मई को भीमताल झील से तराई भाबर को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाता था, लेकिन इस बार यह नहीं होगा। दरअसल अब तक तराई सिंचाई खंड हल्द्वानी की ओर से नैनीताल खंड के अधिकारियों से पानी की मांग नहीं की गई है। बताते चलें कि ब्रिटिश हुकूमत के दौर से ही हर साल 15 मई से 15 जून तक भीमताल झील से तराई भाबर के लिए पानी छोड़ा जाता था।  महीने भर तक लगातार पानी की निकासी होने से झील का जलस्तर इतना घट जाता था कि झील के मल्लीताल छोर मैदान का रूप ले लेता था।
विज्ञापन


इसका असर क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता था। इसे देखते हुए पिछले साल व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों ने झील से पानी छोड़ने का जोरदार विरोध किया था। इसके चलते डीएम दीपक रावत ने झील से पानी छोड़ने पर सख्ती से रोक लगा दी थी। साल भर पहले जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश का असर इस बार भी देखने को मिला है। तराई सिंचाई खंड हल्द्वानी के अधिकारियों ने इस बार अभी तक सिंचाई खंड नैनीताल के अधिकारियों से पानी की मांग नहीं की है। यही कारण है कि रविवार को तटबंध से पानी की निकासी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें