फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक को पिथौरागढ़ पुलिस ने बेरहमी से पीटा 

Sun, 02 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक गायक प्रहलाद मेहरा को पिथौरागढ़ पुलिस ने सेराघाट चौकी के सामने बेरहमी से पीट दिया। विरोध करने पर पुलिस ने उनकी टीम में शामिल लड़कियों से दुर्व्यवहार किया। लोक गायक के धरने पर बैठते ही पुलिस ने जबरन उठाया। मामले में बेड़ीनाग थाने में लिखित शिकायत देने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि सेेराघाट चौकी में पुलिस के जवान स्थानीय लोगों के साथ शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


चौफला चौराहा उत्तरांचल कॉलोनी के रहने वाले लोक गायक प्रहलाद मेहरा सांस्कृतिक विभाग की तरफ से कार्यक्रम पेश करने के लिए बसाई महोत्सव में गए थे। देर रात करीब दो बजे वहां से लोक गायक मैक्स गाड़ी से लौट रहे थे। आरोप है कि सेराघाट पहुंचने पर चौकी में मौजूद पुलिस ने टैक्सी चालक नवीन कार्की को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकते ही चालक की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने डंडे से लोकगायक की पिटाई कर दी।

गुस्साए लोकगीत गायक रात में ही रोड पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने अपनी फजीहत से बचने के लिए लोकगायक को जबरन उठा दिया। लोकगायक का आरोप है कि उन्होेंने लड़कियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। भवाली निवासी टीम लीडर मंजू दानू के पैर पर गाड़ी चढ़ाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में लिखित शिकायत देने के बाद बेड़ीनाग थाने की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस चौकी में जवान लोगों को सुरक्षा देने की जगह स्थानीय दुकानदारों के साथ शराब पी रहे थे। इस मामले में उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें