रामपुर रोड पर गैस पाइप लाइन खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुुरुस्त भी नहीं हुई थी कि अब पीलीकोठी में श्यामा गार्डन क्षेत्र की पाइप लाइन टूट गई। इससे 50 परिवारों की बुधवार शाम को जलापूर्ति ठप रही।
जल संस्थान की ओर से आदर्शनगर वाले ट्यूबेवल और ओवरहेड टैंक से चार इंच व्यास वाली लाइन से पीलीकोठी के श्यामा गार्डन क्षेत्र में रोजाना सुबह और शाम को जलापूर्ति की जाती है। शाम को कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए की ओर से यहां खोदाई कार्य किया जा रहा था, तभी लाइन टूट गई। इससे देर तक पानी की बर्बादी होती रही। संस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि यूयूएसडीए की ओर से ही लाइन की मरम्म्त कराई जा रही है।