फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली लाइनों की मेंटेनेंस ने रुलाया, रानीबाग से शीशमहल तक पांच घंटे बत्ती गुल

Thu, 22 Oct 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिजली लाइनों की मेंटेनेंस और लॉपिंग-चॉपिंग के चलते बुधवार को रानीबाग से शीशमहल तक पांच घंटे बिजली का संकट बना रहा। कुछ कॉलोनियों में लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को रानीबाग बिजलीघर के गायत्रीनगर और जीआईएस उप संस्थान शीशमहल के कॉलटैक्स फीडर पर काम किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जारी शटडाउन शेड्यूल से रानीबाग बाजार, घाट, शीतला देवी मंदिर गेट, इंदिरानगर काठगोदाम, काठगोदाम थाना, नई बस्ती, नरीमन चौराहा, बदरीपुरा, रेलवे कॉलोनी, चांदमारी, आदर्श कालोनी, गौला बैराज, ब्यूरा, रामलीला मैदान शीशमहल तक की 10 हजार की आबादी प्रभावित रही।
अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्युतीकरण संबंधी कार्याें के लिए 30 अक्तूबर तक शटडाउन निर्धारित किया गया है।

बॉक्स
काम की खबर-
आज गौलापार और आवास विकास में गुल रहेगी बिजली
हल्द्वानी।
विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन की ओर से बृहस्पतिवार को गौलापार बिजलीघर और जीआईएस उप संस्थान शीशमहल की लाइनों पर काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली बाधित रहेगी। यूपीसीएल के शेड्यूल के अनुसार कालीचौड़ फीडर के देवला तल्ला, पजाया, गुजेरिया, किशननगरी, विजयपुर, चुटकी फामर्म, पूर्वी खेड़ा, सुल्ताननगरी, सीआरएीफ कैंप, लीसा डिपो और शीशमहल न्यू आवास विकास फीडर के हाईडिल गेट, जागनाथ कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी, पुराना आवास विकास क्षेत्र में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें