भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में रविवार देर रात क्वारब के पास खड़िया से भरे कैंटर के पलटने से यातायात करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। बाद में पुलिस और यात्रियों की मदद से यातायात सुचारु कराया।
बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर खड़िया लेकर जा रहा कैंटर (यूके 02 सीए-0247) रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे क्वारब के पास एनएच में पलट गया। हादसे के बाद कैंटर में लदे खड़िया के कट्टे सड़क में बिखर गए और यातायात ठप हो गया। बाद में लोगों ने कैंटर को सड़क के बीच से हटाया और यातायात सुचारु कराया जा सका। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि कैंटर चालक गोपाल सिंह पुत्र लछम सिंह निवासी बागेश्वर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था।