फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में हाथी को बिस्कुट खिलाने की फोटो वायरल, पार्क के वार्डन ने ढिकाला रेंजर को दिए मामले की जांच के आदेश

विज्ञापन
रामनगर कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में जिप्सी चालक हाथी को बिस्कुट खिलाता हुआ। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक जिप्सी चालक हाथी को बिस्किट खिला रहा है। तस्वीर के वायरल होते ही कॉर्बेट प्रशासन हरकत में आ गया है। पार्क के वार्डन ने ढिकाला रेंजर को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच के बाद गलती पाए जाने पर जिप्सी चालक और महावत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ढिकाला जोन के अंदर पार्क प्रशासन के कई पालतू हाथी मौजूद हैं। जिनके माध्यम से कई बार पार्क कर्मी जंगलों में गश्त करते हैं। इन्हीं हाथियों में से एक को जिप्सी चालक ने बिस्किट खिलाया। पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि पालतू हाथी को बिस्किट खिलाने का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर जिप्सी चालक की गलती सामने आती है तो उसके पार्क में जाने पर एक या दो माह का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अगर महावत की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें