फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय को लेकर पीजी रेजीडेंट रहे हड़ताल पर 

Sat, 19 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मानदेय बढ़ाने और पांच माह का बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर पीजी के छात्र शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। पीजी रेजीडेंट ने मेडिकल कालेज परिसर में धरना दिया। अपर स्वास्थ्य महानिदेशक ने हड़ताली छात्रों से वार्ता कर इसी माह बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। पीजी रेजीडेंट (एमडी या एमएस) करने वाले छात्र-छात्राओं को अलग-अलग मानदेय दिया जाता है। प्रथम वर्ष के छात्रों को 33 हजार, द्वितीय वर्ष के छात्रों को 35 और तृतीय वर्ष के छात्रों को 40 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन


जबकि एमबीबीएस कर जेआर (जूनियर रेजीडेंट) के रूप में कार्यरत डाक्टरों को 58 हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। पीजी रेजीडेंट को मानदेय देने के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी मगर सिर्फ 02 करोड़ 80 लाख रुपये ही मिले। पांच माह से मानदेय न मिलने के कारण पीजी रेजीडेंट बृहस्पतिवार से हड़ताल पर चले गए थे। पीजी रेजीडेंट मानदेय की मांग को लेकर मेडिकल कालेज में शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे।

अपर स्वास्थ्य महानिदेश प्रशासन डा. प्रेमलाल ने हड़ताली छात्रों से बात की और आश्वासन दिया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि सौ छात्रों में तीस प्रतिशत ही हड़ताल पर हैं। जल्द ही हड़ताली छात्र भी काम पर लौट आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें