फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गलियों में खोदाई से पहले लोगों को दी जाएगी सूचना

Fri, 27 Feb 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूयूएसडीए के अपर कार्यक्रम निदेशक विनय मिश्रा बृहस्पतिवार को हल्द्वानी आए। इसकी सूचना पर कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में कई मोहल्लों के लोगों ने यूयूएसडीए कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन



यूयूएसडीए कार्यालय में पहुंचे लोगों ने टूटी सड़कों, खोदीं गलियों और कार्यों में हो रही अनियमितताओं पर विरोध जताया। लोगों ने सुझाव दिया कि कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाए। पहले पुरानी गली का काम पूरा किया जाए, उसके बाद अगली गली में कार्य शुरू हो। अपर कार्यक्रम निदेशक ने इसके लिए सहमति दी। खोदाई से पहले उस क्षेत्र के लोगों को सूचना दी जाएगी। वहां पूर्व प्रमुख भोला भट्ट, आनंद सिंह अधिकारी, बच्चन डागी, पूरन नेगी, कैलाश तिवारी, पुष्पा तिवारी, त्रिवेणी खोलिया आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें