फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: पारा 42 डिग्री पार, इस साल जून में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; इतने दिन और सताएगी उमस

Mon, 10 Jun 2024 08:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में जून में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी उमस भरी गर्मी रही और शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
गर्मी अभी और सताएगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में जून में भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी उमस भरी गर्मी रही और शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस, 16 प्रतिशत नमी और 9.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से हवाएं चलीं। इस साल 31 मई को पारा 43.6 डिग्री पहुंचा था जो अब तक सर्वाधिक है।

सोमवार को लू के थपेड़ों के बीच सड़कों में भीड़ काफी कम रही। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम के लिए भी अधिकतर लोग शाम को ही घरों से निकले। बता दें कि सात साल पहले 2017 में चार, पांच और छह जून को हल्द्वानी का पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 13 जून तक गर्मी और तापमान से राहत के आसार नहीं है। अभी गर्म हवाएं और चलेंगी जिससे तापमान 40 डिग्री से अधिक बना रहेगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital Accident: नैनीताल में लगातार हो रहे सड़क हादसे, बड़ी वजह आई सामने, रोक टोक न होने से हालात भयावह

मई में सबसे ज्यादा दिन 40 से अधिक रहा था तापमान
इस वर्ष मई सबसे ज्यादा गर्म रहा था। मई 10 से अधिक बार तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज पहुंचा। गौर करें तो पांच मई को 40, 15 मई को 40, 17 मई 41, 19 को 40, 26 को 42.2 डिग्री, 27 और 28 मई को 41 डिग्री, 29 को 41.6 और 30 मई को पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें