फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में जाम से जूझे लोग

Mon, 16 Feb 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार को शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वीकेंड और शिवरात्रि पर्व के चलते भवानीगंज, लखनपुर चुंगी समेत विभिन्न जगहों पर दिन भर जाम की स्थिति रही। शाम चार बजे के बाद जाम कम हुआ और यातायात सुचारु रूप से चला।
विज्ञापन


रविवार को रामनगर में बड़ी संख्या में कावड़ियों की आवाजाही रही। इसके चलते कोसी बैराज, लखनपुर चुंगी, भवानीगंज, रानीखेत रोड, हल्द्वानी बाईपास पुल पर जाम की स्थिति रही। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह डायवर्जन और कोसी बैराज को वन वे किया गया। जाम वाले स्थानों पर पुलिस व्यवस्था बनाती रही। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे के बाद यातायात सामान्य रूप से सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें