लेफ्ट पाहा नहर के रखरखाव और उसे कवर करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हरीश पनेरु ने कहा कि प्रदेश सरकार व विधायक ने पूरे पांच साल तक इस नहर को कवरिंग करने का ढिढोरा पीटा, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज चुनाव को देखते हुए लगातार जुमलेबाजी कर रही है।
ये जुमलेबाजी वही है जो पिछले चुनाव में की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, अरुण तनेजा, लियाकत अली, सभासद दानिश मालिक, दुर्गेश गुप्ता, भुवन अवस्थी, फिरदोस सलमानी आदि थे। थे।