फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, लगाए आरोप...महिला बोली- हर सरकारी विभाग भ्रष्टाचारी है

Tue, 21 May 2024 11:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोग हीरानगर ग्रामीण कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई।
 
विज्ञापन
Haldwani Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्ज प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान है। कार्यालय पहुंचे लोगों का आरोप है कि कुछ अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन तक नहीं उठा रहे हैं और कुछ चालान की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को दमुवाढूंगा वार्ड वार्ड 37 और 38 के निवासियों में विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ईई डीडी पांगती को ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने बिजली काटने के बाद संबंधित अधिकारियों पर लोगों का फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया। 

ये पढ़ें- TOP NEWS: कुमाऊं में क्या हो रहा है, सैलानियों के लिए खतरनाक रहा वीकेंड...युवक ने खुद को लगाई आग, पढ़ें खबरें
विज्ञापन


अधिवक्ता सोनी बिष्ट ने कहा कि शिकायत करने पर अधिकारी चालान काटने की धमकी देते हैं। वीरेंद्र बिष्ट, रोहित मौर्या, हृदयेश कुमार ने कहा कि ऊर्जा निगम बिना वजह बिजली काट रहा है। इस कारण पानी की मोटरें भी चल रही हैं। ज्ञापन देने वालों में पंकज अधिकारी, नितिन कुमार, भुवन आर्य, कन्नू कोहली, प्रवीण राणा आदि रहे। 

ईई डीडी पांगती ने कहा कि वार्ड 37 और 38 में लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए टीम मौके पर जाएगी। नए ट्रांसफार्मर की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

लो वोल्टेज से नहीं चले नलकूप
हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बरकरार है। लो वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण भी नलकूपों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सिंचाई के तीन नलकूपों की मरम्मत का कार्य जारी रहा। जल संस्थान के आदर्शनगर के नलकूप का संचालन लो-वोल्टेज के कारण प्रभावित हो गया है। दमुवाढूंगा जंगलात चौकी और देवनगर के नलकूपाें का संचालन प्रभावित होने से वार्ड 37 और 38 में कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि विभाग के तीन टैंकरों से दमुवाढूंगा और दो टैंकरों से कॉलटैक्स में पानी बांटा गया। वहीं, कमलुवागांजा मेहता के देवपुर देवका में पेयजल समस्या को लेकर पूर्व सैनिक जगदीश सिंह ने विधायक बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके क्षेत्र में कुछ लाइनों में पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। 

वहीं, हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में दिन-रात बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। मुखानी, कठघरिया, कमलुवागांजा, काठगोदाम, लालकुआं और रामपुर रोड क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने से भीषण गर्मी में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुखानी निवासी बद्रीदत्त ने बताया कि उनके क्षेत्र में रातभर बिजली कटौती रही। इस कारण रातभर परेशान होना पड़ा। वहीं लालकुआं निवासी प्रकाश कुमार ने बताया उनके क्षेत्र में लंबे समय से बिजली आने-जाने की समस्या बनी हुई है। इधर जानकारी लेने के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनसे बात नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें