फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन निर्माण करने से बचें लोग

Thu, 14 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप की ताजा दो घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से 11 मीटर से ऊंचा मकान नहीं बनाने की अपील की है। जिला प्रशासन का कहना है कि यह क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है। इसलिए यहां भवनों का निर्माण करने में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बीएल फिरमाल ने बताया कि ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड प्री-रिफाइंड कोर्स के बिलिंग बायलॉज में दर्शित है कि भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भवन निर्माण के क्या मानक होने चाहिए। जिले में प्लानिंग के साथ भवन निर्माण के लिए मानक तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नक्शे पास कराने में भी इन मानकों का पालन कराया जाता है। एडीएम ने जिले के लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से भवनों के निर्माण में सावधानी बरतने की अपील की है।

जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
नैनीताल। जिला प्रशासन ने भूकंप के झटकों के मद्देनजर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बीएल फिरमाल और आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि 7 डेस्क स्कीम के तहत जनता से सीधे जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने मोबाइल 24 घंटे खुले रखें।
विज्ञापन


कहीं भी किसी तरह की घटना होने पर टीम और उपकरणों के साथ तत्काल मौके की ओर रवाना हो जाएं। कहीं भी किसी तरह की घटना घटित होने पर तत्काल सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें