फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लावारिस लाशों के संस्कार को मिलेंगे 25 सौ रुपए

Thu, 14 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस लाशों के दाह संस्कार के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से पुलिस को 25 सौ रुपए मिलेंगे। अब तक समाज कल्याण विभाग से पांच सौ रुपए दिए जाते थे।
विज्ञापन


पांच सौ रुपए में लावारिस लाशों के संस्कार को लेकर पुलिस खासी परेशान रहती थी। महंगाई के कारण संस्कार में लगने वाली लकड़ी और अन्य सामान भी पांच सौ रुपए में नहीं आ पाता था। समाज कल्याण विभाग के निदेशक वीएस धानिक ने बताया कि इस माह से दाह संस्कार को दी जाने वाली राशि पांच गुना बढ़ा दी गई है। अब 25 सौ रुपए पुलिस विभाग को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग अगर दाह संस्कार का काम किसी संस्था को सौंपती है तो समाज कल्याण विभाग संस्था को 25 सौ रुपए का भुगतान करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाह संस्कार के दौरान लकड़ी खरीद की रसीद आदि प्रपत्र संस्था या पुलिस विभाग की ओर से समाज कल्याण विभाग को देने पड़ेंगे। धानिक ने बताया कि सभी समाज कल्याण अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें