हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर सड़क के किनारे स्थित पीपल के पेड़ काटे जाने की वजह से जजी कार्यालय के समीप यातायात प्रभावित रहा। नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन पनचक्की रोड की ओर मुड़ गए। ऐसे में यहां जाम लग गया और लोग परेशान रहे।
नैनीताल रोड पर जजी कार्यालय के पास स्थित पीपल का पेड़ रात के समय हादसे का कारण बनता था। शुक्रवार को इसे काटा गया। पुलिस को जानकारी नहीं होने के कारण डायवर्जन प्लान लागू नहीं हुआ। इस वजह से नैनीताल से आने वाले वाहन मार्ग बंद होने की वजह से पनचक्की ओर मुड़ गए। दो पहिया और चार पहिया वाहन अन्य गलियों में घुसे और यहां से आगे मुखानी की ओर निकलने लगे। नवाबी रोड के साथ ही मुखानी से लालडांठ रोड पर तक जाम लगा। यही स्थिति हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों का भी रहा। वह कैनाल रोड की तरफ गए तो सामने से आ रहे ट्रैफिक की वजह से वाहनों के पहिये थम गए। दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। माई सिटी रिपोर्टर