फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पतंग उड़ा रहा युवक छत से गिरा मौत

Sat, 26 Jul 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के चैनल गेट निवासी हामिद (35) की बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। वह छत पर पतंग उड़ाने के दौरान अनियंत्रित होकर छत से गिर गया था।
विज्ञापन




बनभूलपुरा के प्रभारी एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि चैनल गेट मलिक का बगीचा निवासी हामिद बृहस्पतिवार दोपहर को छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान अचानक वह छत से गिर गया। परिजन उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें