फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब कार्ड धारको को 15 दिन में करें भुगतान

Sat, 06 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा मनरेगा में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों को 15 दिन में भुगतान किया जाए। जिससे बेरोजगारों का मन काम में लगा रहे। उन्होंने मनरेगा के तहत कृषि कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन

रयाल शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।

 उन्होंने आंगनबाड़ी के नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण कर गुणवत्ता परक सामग्री लगाने को कहा। इसके बाद उन्होंने बाल विकास कार्यालय में टेकहोम राशन, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की जानकारी एकत्र की। कार्यालय में अव्यवस्था पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें