फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीझील सफाई की होगी सफाई

Sat, 06 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बारिश न होने का असर नैनीझील में दिखाई देने लगा है। झील का जलस्तर घटने से जगह-जगह डेल्टा नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ नैनीझील का निरीक्षण किया। उन्होंने झील से मलवा निकलवाने के निर्देश दिए। कहा कि इसी माह झील में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने तल्लीताल डांठ, फांसी गधेरा, इंडिया होटल और मल्लीताल बोट स्टैंड के सामने बने डेल्टा का निरीक्षण किया। कहा कि झील के डेल्टा को जेसीबी से साफ कराया जाएगा और जनसहभागिता से झील की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने लोनिवि निर्माण खंड, सिंचाई विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह झील किनारे बने डेल्टा को तुरंत साफ कराएं।

निरीक्षण के दौरान लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता  एसके गर्ग, लोनिनि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके पांडे, सिंचाई विभाग के बृजेंद्र कुमार, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, जगदीश चंद्रा, महिपाल  सिंह, पीसी पांडे समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार को पुर्ननिर्माणाधीन कैपिटल सिनेमा हॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने डीएम को बताया कि कैपिटल हॉल दीपक साह को 30 साल के लीज पर सिनेमा चलाने के लिए दिया गया है।

सिनेमा हॉल के लीज धारक साह ने बताया कि हॉल का पुर्ननर्माण  कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और 23 फरवरी से सिनेमा हाल में शो प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हॉल में 210 आरामदायक सीटें लगाई जा रही हैं और कैफीटेरिया व शौचालय आदि भी बनवाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने मल्लीताल फ्लैट्स व भोटिया मार्केट का औचक निरीक्षण कर कहा है कि फील्ड के किनारे स्थित पैदल फुटपाथ और भोटिया मार्केट फुटपाथ पर खड़े होने वाले दुपहिया वाहनों को सीज किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने डीएम को बताया स्थानीय दुकानदार अपने दुपहिया वाहन फुटपाथ पर खड़े कर देते हैं जिससे जनता और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये स्थानीय दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुपहिया वाहन खड़े मिलने पर सीज किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएम ने फील्ड के पैदल फुटपाथ में खड़े मिले सात दुपहिया वाहनों को सीज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली के इंस्पेक्टर इंद्रजीत को निर्देश दिए सातों वाहन थाने ले जाएं और उनके निर्देश के बाद ही कागजात का निरीक्षण कर वाहन छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें