फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच में आठ घंटे गर्मी से बेहाल रहे मरीज, बिजली लाइन में पेड़ गिरने से बत्ती गुल, एक मोटर साइकिल और पुरानी एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास शनिवार सुबह पांच बजे पेड़ गिरने बिजली की लाइन टूट गई। इस कारण सुशीला तिवारी अस्पताल की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे ठप रही। बिजली गुल होने से मरीजों को परेशानी हुई। गर्मी के चलते मरीज और तीमारदार परेशान रहे। पेड़ गिरने से अस्पताल परिसर में एक मोटर साइकिल और एक पुरानी एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दोपहर करीब एक बजे बिजली सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सुबह पांच बजे बिजली लाइन पर शीशम का पुराना पेड़ गिरा जिससे अस्पताल की 33 केवी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से अस्पताल की बिजली गुल हो गई। सुबह छह बजे ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली लाइन टूटने की जानकारी दी गई। अस्पताल में जनरेटर से बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
ऊर्जा निगम टीपीनगर सबस्टेशन के अवर अभियंता धीरज पंत ने बताया कि सुबह छह बजे सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक पेड़ बिजली लाइन में गिरने की सूचना मिली। इस लाइन से सुशीला तिवारी अस्पताल को बिजली आपूर्ति होती है। लाइन टूटने से अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर एक बजे बिजली लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

इधर, ऊर्जा निगम के नगर डिविजन के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि शनिवार को 33 केवी सब स्टेशन एचएमटी रानीबाग में 11 केवी के भुजियाघाट और शीशमहल फीडरों की स्थापना गई। इस वजह से शटडाउन लिया गया था। दिन में नया फीडर स्थापित करने की वजह से गायत्री नगर फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम को फीडर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें