फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परिवहन... भवाली से नैनीताल और कैंची धाम तक एसी बसों में यात्रा करेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवहन निगम भवाली डिपो से अब यात्री मिनी बसों में एसी सुविधा का लाभ लेकर भवाली से नैनीताल तक यात्रा कर सकेंगे। साथ ही कैंची धाम के लिए भी एसी बसों का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन


लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए भवाली डिपो ने मिनी बस सेवा शुरू की है। इन बसों में एसी का भी लाभ मिल सकेगा। सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन मिश्रा, स्टेशन प्रभारी शंकर पाल, श्याम पांडे ने यात्रियों को बसों में बैठाकर सेवा का संचालन किया। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के उपमहामंत्री एलडी पालीवाल ने बताया कि हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, कैंची धाम और आसपास के पर्यटन स्थलों के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें