नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय शतरंज व बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पीपीजे नैनीताल ओवरऑल चैंपियन रहा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने प्रथम, बागेश्वर ने द्वितीय और रुड़की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में पीपीजे नैनीताल प्रथम, अल्मोड़ा द्वितीय और रुड़की तृतीय रहा।
अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर ने पहला, पीपीजे नैनीताल ने दूसरा और अल्मोड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अंडर-14 में पीपीजे नैनीताल अव्वल रहा। अंडर-17 वर्ग में बागेश्वर ने पहला, अल्मोड़ा ने दूसरा व काशीपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 काशीपुर, ऋषिकेश व रुड़की पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में हल्द्वानी प्रथम, हरिद्वार द्वितीय व पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल तृतीय रहा। अंडर-17 में हल्द्वानी पहले, पीपीजे नैनीताल दूसरे व हरिद्वार व रुड़की संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग में पीपीजे नैनीताल ने प्रथम, हरिद्वार ने द्वितीय और काशीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के अंडर-14 में हरिद्वार पहले व रुड़की दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में रुड़की पहले, काशीपुर दूसरे व हरिद्वार तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में हरिद्वार प्रथम और काशीपुर द्वितीय रहे।
यहां प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश, उप प्रधानाचार्य उमेश, चंदन, सुरेंद्र, नरेंद्र, विक्रांत, प्रियांशु, समीर,निपेंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद थे।