फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं में कांग्रेसियों ने भैंस के आगे बजाई बीन

Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मोटरसाइकिलों को रस्सियों से बांधकर खींचा। साथ ही भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और शहर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मुख्य बाजारों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष छिमवाल ने आरोप लगाया कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो गई है।
यहां हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश कबड़वाल, राजेंद्र खनवाल, कुंदन मेहता, प्रदीप बथियाल, प्रमोद कॉलोनी, बीना जोशी, शंकर जोशी, कैलाश दुम्का आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें