फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अभिभावकों को अब खेल सामग्री के बढ़े दामों का बाउंसर

Sat, 04 Apr 2026 02:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अभिभावकों पर खर्च का दबाव बढ़ गया है। पाठ्य पुस्तकों के साथ अब खेल सामग्री के दाम भी बढ़ रहे हैं। खेल सामग्री की कीमत में 15 से 20 प्रतिशत तक उछाल आने की आशंका है। खेल विभाग का नया सत्र 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसके बाद विभाग नए खिलाड़ियों का पंजीकरण करेगा। दूसरी ओर प्राइवेट कंपनियों ने दुकानदारों को बढ़े हुए दामों का नया सर्कुलर जारी कर दिया है लेकिन दरों के संबंध में अभी पूरी तरह स्पष्टता नहीं है। ऐसे में दुकानदार अभी पुराने रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। कंपनी सर्कुलर के फाइनल होने के बाद बढ़ी कीमतों के साथ खेल सामग्री बेची जाएगी।
विज्ञापन


लोकप्रिय खेल के दाम भी बढ़ेंगे
खेल सामग्री विक्रेताओं के अनुसार क्रिकेट, फुटबाल और बैडमिंटन खेल से जुड़े उत्पादों की अधिक मांग है। इसमें सामान्य तौर पर 500 से 2500 तक के बल्लों की बिक्री होती है। इससे अधिक कीमत के बैट भी उपलब्ध हैं। वहीं बैडमिंटन 400 रुपये जोड़े से 1450 रुपये सिंगल पीस में बेचा जाता है। फुटबाल 600 रुपये कीमत से शुरू हैं।



नए स्टॉक में खेल सामग्री 15 से 20 प्रतिशत महंगी होने की संभावना है। नया सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें रेट बढ़े हुए हैं। फिलहाल पुराना स्टॉक की बिक्री कर रहे हैं। - अतिन अग्रवाल, कारोबारी
विज्ञापन



कंपनी की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें खेल उत्पाद महंगे हुए हैं। लेकिन इसमें बदलाव की संभावना है जिसके चलते अभी रेट तय नहीं किए गए हैं। -प्रणव, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें