हल्द्वानी। कोरोना के कारण पैरासिटामाल की बिक्री भी बढ़ गई। एक दिन में शहर के दो सौ मेडिकल स्टोर से पचास हजार रुपये की पैरासिटामाल बिक रही है। साथ ही मास्क के बाद अब सेनिटाइजर की कालाबाजारी शुरू हो गई है जबकि दो साबुनों की मांग भी ज्यादा बढ़ गई है।
पैरासिटामाल कोई भी व्यक्ति तभी खरीदता है जब घर में किसकी को बुखार हो या फिर डाक्टर ने लिखी हो। बदलते मौसम में वायरल और फ्लू का सीजन चल रहा है। दवा की दुकानों पर पहुंच रहे लोग बिना जरूरत के भी एक से दो पत्ते पैरासिटामाल के खरीद रहे हैं।
एक मार्च से सात मार्च तक शहर में साढ़े तीन लाख रुपये की पैरासिटामाल बिक गई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता और दवा विक्रेता नवनीत राणा ने बताया कि एक-दो पत्ते पैरासिटामाल के खरीदकर लोग ले जा रहे हैं। पैरासिटामाल की डिमांड पिछले कुछ दिनों में बढ़ गई है।