फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मोदी वीक : अनुग्रह नारायण

Thu, 14 Mar 2019 01:26 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
अनुग्रह नारायण सिंह का स्वागत करते पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल एवं अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पोरस के हाथी बनकर सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक ढांचे को रौंदा है। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार ‘लीक’ के नाम से भी जानी जाएगी। मोदी सरकार में राफेल के पेपर लीक होने से लेकर सीबीएसई और एसएससी तक के पेपर लीक हुए। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि कारपोरेट जगत के तीन लाख करोड़ रुपये मोदी सरकार ने माफ किए जबकि किसानों का ऋण माफ नहीं किया। गुजरात में मोदी के 13 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए केजी बेसिन एक और दो में 20 हजार करोड़ के घपले हुए साथ ही नगर विकास मंत्रालय में एलईडी खरीद के नाम पर भी 13 हजार करोड़ का घोटाला हुआ। कारपोरेट प्रेम के चलते एक बड़े औद्योगिक घराने पर 38 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। जबकि ब्याज जोड़कर यह कर्ज 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। सीएजी की रिपोर्ट के बाद भी किसी तरह की जांच नहीं कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सपा, बसपा, भाजपा के लोग कांग्रेस में शामिल होंगे। 

16 को पता चल जाएगा कि कौन शामिल होगा
16 मार्च को देहरादून में होने वालेे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भाजपा के एक बड़े नेता के बेटे की ज्वाइनिंग के मामले में अब कांग्रेसी दिग्गज बैकफुट पर आ गए। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भाजपा के दिग्गज नेता के बेटे के कांग्रेस में आने के सवाल का जवाब देने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक से पहले आपको पता चल जाएगा कि कौन शामिल हो रहा है। हालांकि सिंह ने इस बात से इंकार नहीं किया कि अगर बड़े भाजपा नेता के बेटे पार्टी में आते हैं तो उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। कहा कि 16 मार्च की रैली के बाद प्रत्याशियों का एलान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें