फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के जीवन में रंग भर रही है अपराजिता मुहिम

Thu, 14 Mar 2019 12:05 AM IST
Madan Singh अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पनियाली कठघरिया में आयोजित बैठकी होली में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत बुधवार को पनियाली, कठघरिया में महिलाओं की बैठकी होली और मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने होली के गीतों के साथ स्वांग रचकर समा बांध दिया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवका ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं को जागरूक कर खुशहाली के रंग भर रही है। गांव-शहर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने स्वयं मतदान करने और दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने ‘सिद्धी करो महाराज’, ‘रंग डारि दियो हो अलबेलिन में’, मेरो रंगीलो देवर घर ऐरो छो, ‘मत फोड़ो गागर’, ‘चलो री सखी भुवन कुंज में’ आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और आत्मविश्वासी मुस्कान बनाए रखने के लिए अपराजिता शपथ ली। इस मौके पर निर्मला चौहान, प्रेमा पालीवाल, माधवी खनक, चंद्रा कांडपाल, मंजू बिष्ट, गीता गुसांई, भगवती कनवाल, नेहा बिष्ट, जगदीश सिंह देवका, हरीश चौहान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें