नैनीताल। अम्तुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को आठवीं अंतरविद्यायी चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के 15 विद्यालयों के 242 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 375 अंक लेकर मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की छात्राएं विजेता तथा 300 अंक लेकर हरमन माइनर स्कूल भीमताल उपविजेता रहा। विजेताओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता के वर्ग ए में सनवाल स्कूल की अंजलि चंद्रा, एमएल साह बाल विद्या मंदिर की मनप्रीत राय व सेंट जोजफ कालेज के मारूत शर्मा, वर्ग बी में राधा चिल्ड्रन एकेडमी की हिमानी पांडे, बाल विद्या मंदिर की प्रिया कोहली, विशप शा स्कूल के इकरा सिराज, वर्ग सी में हरमन माइनर भीमताल के गौरव लोहनी, अमन अधिकारी, रिया चौनाल, वर्ग डी में बाल विद्या मंदिर मानवी जमनेजा, हरमन माइनर स्कूल के अजीत सिह, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के ऋतुराज जबकि वर्ग ई में बिड़ला विद्या मंदिर के अभिजीत चौधरी, बाल विद्या मंदिर की विजयकांत व रौमयशा आफरीन ने क्रमश:पहला,दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा आशुतोष शर्मा, महिमा बिष्ट, चेतन पांडे, मृदुल कुमार, मनीष लोहनी, सुमंग बिष्ट, दिव्यांशु नेगी, अरहत तिवारी, कृतिका पौराणिक, हर्षित प्रकाश, शुप्रिया बिष्ट, अनुप्रिया कुशवाहा, प्रतिमा बिष्ट, अजय आर्या व मितांशु ने सांत्वना पुरस्कार जीता। निर्णायक डा.रिना सिंह व डीडी साह थे। इस मौके पर अम्तुल स्कूल के महानिदेशक युनीब राशिद, प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर, उप प्रधानाचार्य डा.मनोज सिंह बिष्ट, मोनिका, भावना भट्ट, जफर, शम्सुल रहमान आदि मौजूद थे।