फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाडली के पास गिरा मलबा, चार घंटे भवाली-अल्मोड़ा रोड बंद

Mon, 09 May 2016 12:47 AM IST
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
एनएच बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली के पास कई जगह मलबा और पत्थर गिरने से चार घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में भवाली और खैरना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से एनएच में लगे मलबे के ढेरों को साफ कराया। रानीखेत से घोड़ाखाल जा रही बारात को भी दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब गरमपानी, खैरना, पाडली, रामगाड़, रातीघाट और कैंची में हुई मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से एनएच में कई जगह पहाड़ी से मलबा आ गया और जगह-जगह पत्थर गिरने लगे। पाडली के पास अधिक मलबा आने से सुबह दस बजे एनएच बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जेसीबी की मदद से चार घंटे बाद दोपहर दो बजे जाम खुलवाया। जाम के चलते अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट, द्वाराहाट, हल्द्वानी और दिल्ली को आने जाने वाले वाहन एनएच में फंसे रहे और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे। इधर भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में भी रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा और तेज कड़क के साथ रिमझिम बारिश होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें