हल्द्वानी। कुमाऊं में इस बार 242 सरकारी तौल केंद्रों पर बृहस्पतिवार (आज) से धान खरीद शुरू हो जाएगी। धान खरीद पर नजर रखने के लिए दो जिलों में 30 अधिकारियों को लगाया है।
कोरोना को देखते हुए इस बार 42 सरकारी तौल केंद्र बढ़ाए गए हैं। इन तौल केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। तौल केंद्र में सुबह आठ बजे से शाम बाज बजे तक खरीद होगी। आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस बार 242 क्रय केंद्र बनाए हैं, जो पिछले बार से 47 अधिक हैं। कहा कि इस बार भी सॉफ्टवेयर से धान खरीद की जाएगी। इधर, कमीशन एजेंटों को इस बार सॉफ्टवेयर के माध्यम से धान खरीद के लिए दो दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।