फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 112 और पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 112 नए केस सामने आए हैं, जबकि 496 की रिपोर्ट का इंतजार है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। बुधवार को सेंट्रल हास्पिटल में कोविड पॉजिटिव एक मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बुधवार को 466 के सैंपल जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

नौ माइक्रो कंटेनमेंट बनाए गए
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने नौ नए माइक्रो कंटेनमेंट बनाए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सिंह ने बताया कि हिम्मतपुर मल्ला भगवानपुर रोड, संजय कॉलोनी आवास विकास, रामकृष्णपुरम वार्ड नौ, गंगा विहार मल्ली बमौरी, पश्चिम श्याम गार्डन जगदंबा विहार पीलीकोठी, चौफला चौराहा के पास वीरपारू मार्ग, मथुरा विहार निकट एसआर पेट्रोल पंप, शिवालिक विहार फेस 2 कैनाल रोड, पंतपुरम कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर के पास को माइक्रो कंटेनमेंट बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें