फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 150 से अधिक पक्षी प्रजातियों के दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग एवं ओरियन्टल ट्रेल के सहयोग से चार दिवसीय नयना देवी हिमालयन बर्ड कंजर्वेशन रिजर्व में पक्षी एवं जैव-विविधता सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक पक्षी प्रजातियां देखीं गईं। व्हाइट-कॉलर ब्लैकबर्ड, माउटेन हॉक-इंगल, फायर ब्रेस्टेड फ्लावरपेक्कर और कोकलास तीतर प्रमुख रूप से इसमें शामिल रहे। इसके अतिरिक्त स्तनधारी प्रजातियों में लेपर्ड कैट, हिमालयन सेरो, येलो थोटेड मार्टन तथा बाघ की मौजूदगी के संकेत (मल, स्कैट) भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन

बता दें प्रभागीय वनाधिकारी, प्राणी उद्यान के निदेशक आकाश गंगवार के निर्देशन में 11 से 14 दिसंबर तक जैव-विविधता सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। सर्वेक्षण का उद्देश्य क्षेत्र की पक्षी प्रजातियों एवं अन्य वन्यजीवों का दस्तावेजीकरण तथा प्रतिभागियों, वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय गाइडों के बीच सहयोग को सशक्त बनाना रहा। सर्वेक्षण का नेतृत्व ओरियन्टल ट्रेल के संस्थापक अमित शकल्या और सह संस्थापक कृति महतो ने किया। देश के नौ राज्यों से पहुंचे 42 प्रतिभागियों ने बॉटनिकल गार्डन, किलबरी, विनायक, कुंजाखड़क, भवाली, महेशखान, चाफी और मुक्तेश्वर क्षेत्र का सर्वे किया। सर्वेक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा लगभग से 150 से अधिक पक्षी प्रजातियों का अभिलेखन किया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल, उप-प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद, ललित मोहन कार्की, विजय मेलकानी, मनोज भगत, अरविंद कुमार, नितिन, रजनी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें