हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ की कुमाऊं मंडल कार्यकारिणी की हल्द्वानी में हुई बैठक में कुमाऊं मंडल अधिवेशन की तिथि और कार्यक्रम स्थल पर चर्चा की गई।
यूएस नगर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने यह कहते हुए कि प्रस्ताव दिया कि ऊधम सिंह नगर में आज तक मंडलीय अधिवेशन नहीं हुआ है। लिहाजा इस बार मंडलीय अधिवेशन ऊधमसिंहनगर में करवाया जाए। शिक्षक संघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ.गोकुल सिंह मर्तोलिया ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज बागवाला रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में अधिवेशन कराने पर मुहर लगाई। प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली से फोन पर बात करते हुए 23 और 24 दिसंबर को अधिवेशन की तिथि तय की गई। तय हुआ कि शीघ्र कुमाऊं मंडल अध्यक्ष और मंत्री की ओर से अपर निदेशक से मिलकर अधिवेशन अवकाश स्वीकृत करवाया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ प्रवीण रावल, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा भूपाल सिंह चिलवाल, जिलाध्यक्ष चंपावत जगदीश अधिकारी, जिलाध्यक्ष बागेश्वर गोपाल पंत, जिलाध्यक्ष नैनीताल गिरीश जोशी, मंत्री नैनीताल पंकज बधानी आदि रहे।