फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी की तस्वीरें नीचे उतारने का विरोध

Fri, 29 Sep 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
एनडी की तस्वीरें नीचे उतारने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की तस्वीरों को दीवार से उतारकर कोने में रखने का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना से भड़के कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन कर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। उधर एनडी के पुत्र रोहित शेखर ने भी पुलिस प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी एवं पूर्व कबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल समेत कई गणमान्य नेताओं की फोटो को उतारकर कमरे के एक कोने में रख दिया गया था। इस पर बृहस्पतिवार को तहसील में एकत्र नगर और बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना, प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री का इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घटना को साजिश बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने डीएम को भेजे ज्ञापन की प्रति तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो भुवन चंद्र जोशी को सौंपी है। ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, बिंदुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत दानू, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, जीवन कबड्वाल, भुवन पांडे, प्रमोद कॉलोनी, गिरधर बम, पुष्कर दान्रू, बीना जोशी, मोहन कुड़ाई, संदीप पांडे, हरीश बिसौती, देवी दत्त पांडे आदि थे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी ने जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें