फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मल्ला चौफुला में चौड़ीकरण किए बगैर सड़क बनाने का विरोध

Sat, 03 Oct 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड-37 के मल्ला चौफुला में सड़क निर्माण के लिए एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया। शुक्रवार को स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। वे चौड़ीकरण किए बगैर सड़क बनाने का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

वार्ड-37 में इन दिनों यूयूएसडीए विकास कार्य करा रही है। मल्ला चौफुला में करीब 500 मीटर सड़क निर्माण का विवाद पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। स्थानीय लोग सड़क चौड़ीकरण की मांग उठा रहे हैं। लोगों के हंगामे की सूचना पर यूयूएसडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। फिलहाल सड़क का काम रुका है। प्रदर्शन करने वालों में मन्नू गोसवामी, दीपा बिष्ट, ममता, मयंक, अर्जुन, कमल कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें