लालकुआं। लालकुआं स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित ओपन गर्ल्स फुटबाल टूर्नामेंट में दानू फुटबाल क्लब और क्वींस एकेडमी हल्द्वानी ने फाइनल में जगह बना ली।
दानू फुटबाल क्लब और डार्क फीनिक्स लखनऊ के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे मैच में फ्यूचर चार्स और क्वींस एकेडमी हल्द्वानी के बीच भी गोलरहित ड्रॉ रहा। तीसरे मुकाबले में रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने डीएफए पीलीभीत को 1-0 से हराया। चौथे मैच में दानू फुटबाल क्लब और देवभूमि फुटबाल क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा। पांचवें मैच में रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने फ्यूचर चार्स को 1-0 से हराया। छठे मुकाबले में क्वींस एकेडमी हल्द्वानी और डीएफए पीलीभीत के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। सातवें मुकाबले में डार्क फीनिक्स लखनऊ ने देवभूमि फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर जीत हासिल की।
पहले सेमीफाइनल में क्वींस एकेडमी हल्द्वानी ने डार्क फीनिक्स लखनऊ को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में दानू फुटबॉल क्लब ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने डार्क फीनिक्स लखनऊ को 1-0 से हराया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को दानू फुटबाल क्लब और क्वींस एकेडमी हल्द्वानी के बीच खेला जाएगा।