फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मौत की चादर ओढ़ चुके चिरागों के बस कपड़े मिले...वे खुद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/हल्दूचौड़। गौला नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने की वजह से हुई कृष और अंकित की मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया। इकलौते कृष की मौत ने परिवार का चिराग बुझा दिया तो अंकित के चले जाने का विश्वास किसी को नहीं हो रहा है। दोनों परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरी रात दोनों के इंतजार में जगे दोनों परिवार के लोगों की आंखें बुधवार की सुबह के बाद रोते-रोते पथरा गईं।
विज्ञापन

कक्षा दस में पढ़ने वाले कृष के पिता दरबान सिंह मेहनत करके अपने इकलौते बेटे को बेहतर शिक्षा दे रहे थे। मोटा हल्दू में चाट, चाऊमीन का ठेला लगाने वाले दरबान सिंह का बड़ा बेटा कृष और दूसरे नंबर पर कक्षा दो में पढ़ने वाली बेटी है। दो बच्चों के परिवार वाले दरबान सिंह का सपना बेटे को पढ़ाकर आगे बढ़ाना था। इसी उम्मीद में प्राइवेट स्कूल में दाखिला भी कराया। बेटा गायब हुआ तो पूरी रात तलाश में बीती और जब शव मिला तो वह बदहवाश थे।
कक्षा नौ में पढ़ने वाले अंकित के पिता दीवान सिंह रोडवेज में संविदा पर चालक हैं। परिवार में पत्नी षष्टी के अलावा बड़ी बेटी करीना और बेटा लक्षित है। अंकित दूसरे नंबर का बेटा था। तीनों बच्चों को बेहतर पढ़ाई का माहौल माता-पिता ने दिया। मंगलवार की शाम जब अंकित नहीं लौटा तो पिता के साथ पूरा परिवार ढूंढने में लग गया था। सुबह बेटे के मिल जाने की सूचना तो मिली लेकिन बेबस पिता निष्प्राण बेटे को गोद में उठाए रोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें