फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नेशनल जूनियर फुटबाल के लिए टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मध्य प्रदेश में 27 जुलाई से खेली जाने वाली नेशनल जूनियर फुटबाल के लिए उत्तराखंड टीम की चयन प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली ने बताया कि बीसी राय ट्राॅफी प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पांच खिलाड़ी रिजर्व में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बताया कि टीम के साथ कोच विवेक कुमार, टीम प्रबंधक दिनेश सिंह बिष्ट और शारीरिक चिकित्सक परीक्षित कुमार भी टीम के साथ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


इनका हुआ चयन
मुकुल धलि, समीर बिष्ट, विशाल सिंह भंडारी, कृष्णा सिंह गड़िया, यशवर्धन सिंह बोरा, आभास एमएस गणेशन, सिद्धार्थ बोहरा, तनुज सिंह कुंवर, मोहम्मद ताहा, अमन मेहरा, विनय भाकुनी, दीक्षांत जाेशी, राम चौधरी, अकुल खत्री, पार्थ चौहान, आर्य नेगी, प्रवीण बिष्ट और अभिनव ईशान नाग सहित 20 खिलाड़ियों का टीम में चयन किया गया है। हर्षित अल्मिया, शिवांश बिष्ट, मयंक दानू, अभिनव सिंह और जय रावत को स्टैंड बाई में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें