फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल; बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक

Fri, 02 Oct 2026 11:09 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

काशीपुर-रामनगर मार्ग पर पीरुमदारा के पास देर रात स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गाजियाबाद से नैनीताल घूमने जा रहे दंपति की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं ।
विज्ञापन
कार और डंपर की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर-रामनगर मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार शाहपुर बमेठा, थाना वेब सिटी, गाजियाबाद निवासी यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद यादव अपनी पत्नी शीतल के साथ नैनीताल घूमने के लिए घर से निकले थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वह अपनी काली रंग की स्कॉर्पियो कार से काशीपुर से रामनगर की ओर आ रहे थे। पीरूमदारा के पास डंपर (एचआर38सी 4554) का चालक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान गलत साइड आ गया। इसी दौरान डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने यतीश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि शीतल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

डंपर चालक फरार
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

खेलो इंडिया में किया था प्रतिभाग
कोतवाल ने बताया कि मृतक यतीश यादव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में प्रतिभाग किया था। वह बास्केटबॉल का खिलाड़ी था। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें