फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: ड्रग्स के पैकेट में आधार होने का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे एक लाख रुपये, जानें पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2024 11:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में साइबर ठगों ने मादक पदार्थों से भरे कूरिअर में लामाचौड़ निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आधार कार्ड लगा होने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने इंजीनियर को क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
cyber fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने मादक पदार्थों से भरे कूरिअर में लामाचौड़ निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आधार कार्ड लगा होने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने इंजीनियर को क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लामाचौड़ स्थित गुरीपुर जीवानंद निवासी निखिलेश गुणवंत पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अप्रैल को उनके पास फोन कॉल पहुंची। बात करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कहा कि ताइवान जा रहे एक कूरियर में निखिलेश का आधार कार्ड लगा है। उस कूरियर में मादक पदार्थ एमडीएमए, लैपटॉप और अन्य सामान है। इसके बाद जालसाज ने पहले मुंबई रिपोर्ट करने को कहा लेकिन न पहुंच पाने की स्थिति में स्काइप एप के माध्यम से वीडियो कॉल की। बंद कमरे से पारिवारिक और व्यावसायिक जानकारी प्राप्त की।

ये पढ़ें- Uttarakhand: गंगवार दंपति ने कांग्रेस को दे दिया झटका, 4 बार से जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा; अब इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बैंक खातों की जानकारी भी मांग ली। इसके बाद अरेस्ट वारंट की धमकी देकर दो बैंक खातों में दो बार में एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद जालसाजों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वीडियो कॉल पर ही हाथ बांधकर बैठने को बोला और मोबाइल आदि इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। करीब 10-15 मिनट बाद कॉल स्वत: कट गई। कमरे में डरे-सहमे इंजीनियर को देखकर परिजनों के पूछताछ करने पर पूरा मामला खुला। इसके बाद परिजनों के साथ पहुंचकर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें