फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला डॉक्टर के खाते से एक लाख उड़ाए

Sun, 12 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में में साइबर ठगों का नेटवर्क तेजी से पैर पसार रहा है। साइबर अपराधी लोगों की इंटरनेट गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं और फर्जी हेल्पलाइन नंबरों के जरिये वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस बार ठगों ने मेडिकल कॉलेज परिसर की एक डॉक्टर के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कैंपस परिसर के जे ब्लॉक निवासी डॉ. हिमानी ने हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि छह जुलाई को एक्सिस बैंक खाते से उसकी अनुमति के बगैर एक लाख रुपये निकल गए। यह जानकारी बैंक से मिले एसएमएस के माध्यम से हुई। जांच में पता चला कि रकम यूपीआई के माध्यम से कटी है। इस पर तत्काल साइबर अपराध पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार मोबाइल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बाद महिला डॉक्टर से ठगी हुई है।

पिछले महीने भी इस तरह हुई ठगी
काठगोदाम निवासी बुजुर्ग सेवाप्रकाश चौधरी ने 20 जून को सैमसंग कंपनी के टोल फ्री नंबर का पता लगाने के लिए गूगल पर सर्च किया। उन्होंने एक नंबर पर कॉल किया लेकिन वह उठा नहीं। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर कॉल आई और कॉलर ने खुद को सैमसंग कंपनी का कर्मचारी बताया। व्यक्ति के भेजे लिंक को खोलने पर बुजुर्ग के एसबीआई के खाते से 16 लाख से अधिक की रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन

साइबर ठगों से जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी अंजान नंबर, लिंक को रिसीव न करें। व्हाट्सएप पर भी सावधानी बरतें। धमकी भरे फोन आने पर पुलिस को सूचित करें। लोगों की जागरूकता से साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें